May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2024। जिले में अकाल मौत की तीन घटनाएं मंगलवार को हुई पढें जिले भर से सभी खबरें।
73 वर्षीय वृद्धा की टंकी में डूबने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोतवाली थाना क्षेत्र में सुथारों की बाड़ी निवासी पंकज जोशी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे उसकी 73 वर्षीय माता केशरदेवी पत्नी भंवरलाल ब्राह्मण घर में बनी पानी की टंकी में गिर गई। जिससे डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी है।
एक युवक डूब गया नहर में, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में शेखसर, कालू निवासी भगवानाराम पुत्र लूणाराम गवारिया ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका 29 वर्षीय भाई तेजपाल पुत्र लूणाराम गवारिया नहर से पानी पीने के लिए उतरा और अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्ट करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी गणेश कुमार को दी है।
युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में नापासर निवासी नत्थूराम पुत्र सुखाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका 30 वर्षीय चाचा जगदीश पुत्र मोहनराम नायक निवासी नापासर हाल निवासी कोलायत ने समोरखी गांव की रोही में हिस्से पर काश्त करने के लिए खेत ले रखा था। मंगलवार शाम को तीन चार बजे काश्तसुदा खेत में एक कीकर के पेड़ पर फांसी लगाकर उसके चाचा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी व बच्चे भी उस वक्त खेत में ही थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी लखवीरसिंह को दी गई है।