May 20, 2026
eveee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें बुधवार 4 सितम्बर को दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, पढ़ें विस्तार से, देखें फोटो।

सारस्वत पहुंचें चूरू, लिया सदस्यता अभियान शुरूआत में भाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय शुरूआत बुधवार को हुई। बीकानेर जिले का कार्यक्रम बीकानेर में आयोजित हुआ वहीं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत चूरू पहुंचें एवं अभियान के जिला प्रभारी के रूप में चूरू में राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सारस्वत के अलावा अतिथि रूप में प्रदेश महामंत्री श्रवण बगडी, चुरू विधायक हरलाल सहारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, सदस्यता अभियान जिला संयोजक अभिषेक चोटिया, प्रधान दीपचन्द राहड़ आदि मचंस्थ रहे।

90 दिनों में बहाली के नियम की नहीं हुई पालना, तोलियासर में अब राशन डीलरशीप पुराने के पास ही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला रसद अधिकारी द्वारा गत 20 मई को क्षेत्र के गांव तोलियासर के राशन डीलर सीताराम का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया था। लेकिन राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ (वितरण विनियमन) आदेश, 1976 के खण्ड 8(2) के अनुसार उचित मूल्य दुकान का निलम्बन केवल नब्बे दिन तक ही प्रभावी रहने के नियम की पालना नहीं की गई एवं ना ही सीताराम लाईसेंस पुन: बहाल किया गया। ऐसे में सीताराम ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया एवं अपनी याचिका दर्ज करवाई। उच्च न्यायलाय ने उसकी याचिका को स्वीकार करते हुए बीकानेर जिला रसद अधिकारी के 20 मई के आदेश को स्टे कर दिया गया है। ऐसे में अब गांव तोलियासर की राशन डीलरशीप पुन: सीताराम के पास ही रहेगी।

कब्बडी में बाडेला बनी उपविजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के जसरासर गांव में आयोजित हो रही शिक्षा विभाग की 68वीं बालक वर्ग 17 वर्ष आयुवर्ग की जिला स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाड़ेला की टीम उपविजेता रही है। बुधवार को फाईनल मुकाबला हंसेरा एवं बालाजी शिक्षण संस्थान बाड़ेला के बीच में खेला गया। जिसमें हंसेरा ने बाड़लो को 14 पॉइंट से हराया व बाड़ेला को उपविजेता बन कर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का खिताब बालाजी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ी पूनमचंद ज्याणी का दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता पुरस्कार के साथ गांव बाड़ेला के बालाजी शिक्षण संस्थान की कब्बड़ी टीम।

नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स 2024, 1 दिसम्बर को मुम्बई में, आवेदन जारी, पढ़ें आप भी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर्मदा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में इस वर्ष का आयेाजन आगामी 1 दिसम्बर को होगा।  इस आयोजन में शरीर के किसी प्रकार के अंग प्रत्यारोपण होने अथवा अंग दान करने वाले लोग भाग  ले सकते है। अंग दान को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से आयोजित इन गेम्स में गत वर्ष राजस्थान से 25 खिलाडियों ने भाग लिया था। एवं श्रीडूंगरगढ़ में तत्कानीलन विद्युत विभाग में पदस्थापित लाईनमैन रामदेव ने दो सिल्वर मैड़ल भी प्राप्त किए थे। किडनी वारियर फाउंडेशन के बीकानेर प्रभारी महेश देवानी ने बताया कि इस वर्ष के आवेदन अभी जारी है एवं जो भी खिलाउ़ी इसमें भाग लेगें उन्हें आने जाने का टिकट, मुम्बई में रहना एवं टिशर्ट व विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएगें। इस बार बीकानेर से अभी तक 17 प्रविष्ठियां हो चुकी है एवं और भी कोई इसमें भाग लेना चाहे तो करण गौड़ 7413945892 से संपर्क कर सकते है।

सौलर प्लांट के खिलाफ धरना तीसरे दिन जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर में अवाड़ा सोलर कम्पनी के सौलर प्लांट के खिलाफ किसानों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्लांट पर सभी रोजगारों ने स्थानीय किसानों को ही रोजगार देने की मांग पर लगाए गए इस धरने में बुधवार को जसराम खोड, मांगीलाल भादू, सूरजाराम भादू, भागीरथ खोड, जेठाराम भादू, छात्र नेता भागीरथ भादू, मुन्नीलाल भादू, रूघाराम खोड, लिच्छूराम भादू, हनुमानाराम भादू, पूर्णाराम भादू, काशीराम भादू, रामलाल भादू, भागीरथ भादू आदि किसान मौजूद रहे एवं किसान एकता के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर तीसरे दिन मौजूद रहे किसानों ने लगाए नारे।