






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सुबह से तेज गर्मी व उमस ने नागरिकों को खूब सताया। दिनभर बादल छाए रहें व शाम होते होते करीब 6 बजे बादल खूब बरसे भी है। कस्बे में हल्की बरसात के बाद बाजार में पानी भर गया। वहीं गांव रीड़ी, सोनियासर गोदारन व केऊ के आस पास के गांवो में अच्छी बरसात हुई है। ध्यान रहें मौसम विभाग ने आज और कल बरसात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग द्वारा चूरू जिले में बरसात का डबल अलर्ट जारी करते हुए मध्यम से तेज बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने चित्तौड़गढ़ व चूरू में कहीं कहीं भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा जयपुर, टोंक, बूंदी, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, जालौर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जना की संभावना जताई है।








