






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2024। कस्बे में हाईस्कूल रोड पर गैस गोदाम के पास सुबह सुबह ही एक नन्हा बालक मिला है। बालक अपने या पिता के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। कोई पाठक अगर बालक को पहचानता है तो उसके परिजनों से मिलाने के लिए मदद करें। आप गैस गोदाम के अनूप सिंह 7727083945 से संपर्क कर बालक के या उसके परिजनों के बारे में सूचना दे सकते है। अनूपसिंह ने रोते बालक को चुप करवा कर उसे बिस्किट व टॉफी खाने को दी है। वे परिजनों का इंतजार कर रहें है।




