






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2024। शहर के रानी बाजार में स्थित मालू भवन के मुख्य दरवाजे के निकट ही सड़क के नीचे लंबी दूर में जमीन धंस गई है। यहां एक बड़ा खड्ढा नजर आ रहा है और उसके भीतर भी और खड्ढे भी नजर आ रहें है। ऊपर आरसीसी सड़क होने के कारण सड़क धंसी नहीं है और ऊपर से सड़क ठीक ठाक जान पड़ रही है। आस पास के नागरिकों में किसी हादसे की आंशका प्रबल रूप से है। उन्होंने कहा कि किसी वाहन के यहां से गुजरने के दौरान कोई हादसा ना घटित हो जाए। जागरूक युवाओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि तेरापंथ समाज के पर्युषण पर्व के कारण सेवा केंद्र मालू भवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है ऐसे में कहीं कोई हादसा जानमाल पर भारी ना पड़ जाए। नागरिकों ने बताया कि पालिका सहित प्रशासन को लगातार इसकी सूचना दे दी जा रही है परंतु बेपरवाह प्रशासन जैसे किसी हादसे का इंतजार ही कर रहा है। आस पास के लोगों को यहां नीचे किसी पाइप लाइन के कारण या नाली से बरसाती पानी ने सुराख बनाकर नीचे जाकर अपने निकलने का रास्ता बना लिया है। नागरिकों ने बताया कि जब सड़क तोड़कर इसे ठीक किया जाएगा तो इसकी तह का पता चल पाएगा। फिलहाल ये हादसे को न्योता दे रहा है और कुछ जागरूक लोग इसकी रखवाली करते हुए वाहन चालकों को यहां से नहीं जाने के लिए सचेत भी कर रहें है। वीडियो देखने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें मौके का पूरा वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/LjvK7UDt4agror14/



