May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-07 at 09.10.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2024। बीती रात सड़क पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा पांच गौवंश को कुचलने के बाद नौसरिया बालाजी धाम के निकट मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। ग्रामीणों ने पुलिस को अलसुबह ही घटना की सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बेरीकेट्स लगा कर सड़क जाम कर दी और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है। ग्रामीण लापरवाह व तेज गति में वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने वाले अज्ञात चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें है। लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में सड़क के दोनों और लगी वाहनों की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने जताया रोष, अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग।