May 21, 2026
eveee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में आज की चार बड़ी खबरें एक साथ, देखें सभी के फोटो भी।

सेसोमूं ने निभाया सामाजिक फर्ज, 360 रोगियों की हुई जांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरमल सोनादेवी मूंधडा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए रविवार को सेसोमूं स्कूल में निशुल्क चिकित्सा परार्मश शिविर का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले इस शिविर का उदघाटन डॉ. गौरव गोम्बर एवं डॉ. मीनाक्षी गोम्बर ने फीता काटकर किया। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने आमजन को स्वास्थ्य के संबध में जागरूक करने के लिए ऐसे शिविरों का होना महत्वपूर्ण बताया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोम्बर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी गोम्बर,फिजिशियन डॉ. अंकित स्वामी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित बंसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता कुमारी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल, मेल नर्स परमेश्वर भादू ने सेवाएं दी एवं 360 रोगियों की जांच कर निशुल्क परार्मश दिया। शिविर समापन पर प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने आभार जताते हुए ऐसे आयोजनों के लगातार होने की बात कही। शिविर के दौरान महावीर माली, सुभाष चन्द शास्त्री, घनश्याम गौड़, प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत व सेसोमूं स्टाफ भी मौजूद रहे एवं व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान विद्यालय के स्वयंसेवकों ने भी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फीता काट कर सेसोमूं में शुरू किया गया निशुल्क चिकित्सा परार्मश शिविर।

टेबल टेनिस में जिला स्तर पर तीसरे स्थान पर रहे श्रीडूंगरगढ़ बेटियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के चोपड़ा स्कूल के तत्वाधान में सार्दुल स्पोर्टस स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ तहसील की एकमात्र टीम कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम ने भाग लिया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजूनाथ ज्याणी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर की 16 श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। जिनमें से श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने पहले राऊंड में यादव भारती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल बीकानेर को हराया। दूसरे राऊंड में फ्लोरिश इंटरनेशनल स्कूल बीकानेर को हरा कर सेमिफाईनल में प्रवेश किया। सेमिफाईनल में आरएसवी बीकानेर ने श्रीडूंगरगढ़ को हराया। इसके बाद हुए हार्डलाईन मैच में श्रीडूंगरगढ़ ने बीकानेर के चैतन्य टैक्नो स्कूल बीकानेर के हरा कर जिले भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों की टीम सोमवार को बीकानेर में खेलेगी। विदित रहे कि टेबल टेनिस की टीम में पांच खिलाड़ी शामिल होते है जिनमें से तीन खिलाड़ियों को मैच खेलने होते है। आम तौर पर शहरी क्षेत्र में खेले जाने वाले इस खेल में ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर बीकानेर की तीन बड़ी स्कूलों को हराने से स्थानीय खेल प्रेमी खासे उत्साहित है।
श्रीडूंगरगढ़ में हुई विद्या भारती की कब्बड़ी प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभागीय स्कूली खेल कुद प्रतियोगिताओं के साथ ही क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा संचालीत आदर्श विद्या मंदिर की जिला स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई है। प्रतियोगिता संयोजक शक्तिसिंह यादव ने बताया कि विद्या भारती के आंतरिक संगठन में श्रीडूंगरगढ़ अभी चूरू जिले में ही है एवं प्रतियोगिता में चूरू जिले के 8 संकुलों की 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता छात्र एवं छात्रा वर्ग की बाल, तरूण एवं किशोर तीन वर्गों में आयोजित हुई। छात्रों की प्रतियोगिता में तरूण वर्ग में रतनगढ़ संकुल ने एवं किशोर व बाल वर्ग में तारानगर संकुल ने विजय प्राप्त की। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में बाल, किशोर एवं तरूण तीनों वर्गों में श्रीडूंगरगढ़ संकुल विजयी बना है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जिसमें अतिथि रूप में स्थानीय समिति अध्यक्ष आशाराम पारीक एवं जिला सह सचिव मनीष बैद ने पुरस्कार प्रदान किए। विदित रहे कि विद्या भारती के खेल आयोजनों को भी राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफआई से मान्यता प्राप्त है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्या भारती की जिला स्तरीय कब्बड़ी में विजेता रहा श्रीडूंगरगढ़ संकुल।

गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ श्याम परिवार संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए श्याम परिवार संघ आज रविवार को रवाना हुआ। श्याम धोरे में धोक लगा कर की गई संघ की रवानगी पर भव्य जूलूस निकाला गया एवं उत्साह से जातरू नाचते गाते बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ रवानगी पर निकाला गया जूलूस, सजाई गई बाबा की झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ संघ।

दिल्ली में राष्ट्रपति से सम्मानित होकर लौटने पर किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बीएसएफ के वरिष्ठ अध्यापक हुकुमचंद चौधरी को वर्ष 2024 का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों से गत शिक्षक दिवस के मौके पर मिला है। चौधरी के यह अवार्ड लेने के बाद बीकानेर लौटते हुए श्रीडूंगरगढ़ में अभिनंदन किया गया। यहां घूमचक्कर पर हुए कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल धायल, जयपाल सोनी ,मनोज कुमार लखारा, पवन सिंह ,राहुल दिनोदिया, एडवोकेट गोपाल पारीक, सुनील कुमार शर्मा आदि ने माल्यार्पण किया एवं उनके सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन होने की बात कही। इससे पूर्व जेपीएस स्कूल में भी निदेशक कुंभाराम घिंटाला एवं शिक्षक समूह ने उनका अभिनंदन किया। विदित रहे कि हुकुमचंद ने आईसीटी का उपयोग कर विभिन मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल बनाये है व कबाड़ से जुगाड़, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग भी उल्लेखनीय रूप से किए है। जिस पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर बीकानेर लौटने पर शिक्षक हुकुमचंद का किया गया श्रीडूंगरगढ़ में सम्मान।