May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 18.10.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2024। आगामी 13 व 14 सितंबर को सूडसर के 50वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। रविवार को सार्वजनिक पुस्तकालय व वाचनालय में टेऊ उपसरपंच लालूराम सारण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम संयोजन कमेटी का गठन किया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक शेखर रेगर व मांगीलाल स्वामी को संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं 9 सदस्यीय सहसंयोजक के रूप में सुरेश भादू, अरूण दर्जी, सेवानिवृत्त फौजी ओमप्रकाश भादू, रामचन्द्र खिलेरी, मनीष ग्वाला, मनीष सारण, बाबूलाल ग्वाला, भागीरथ खिलेरी, फौजी ओमप्रकाश भादू, रमेश दुगरिया को नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए समिति ने निर्णय लिया कि एथेलेटिक्स में लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रीपल जम्प, भाला, गोला फेंक, होमर थ्रो के साथ ही फुटबॉल, वॉलीबॉल, कब्बड्डी व कुश्ती में पुरूष व महिला दोनों वर्ग भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर व सीनियर वर्ग का आयोजन होगा। दूसरी ओर बालिकाएं आयोजन में रूचि लेवें इस हेतु रस्साकस्सी, चेयर रेस, जलेबी जम्प, मटकी दौड़, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन केवल बालिकाओं के लिए ही होगा। फुटबॉल, वॉलीबॉल, कब्बड्डी, कुश्ती का प्रतिभागी एथेलेटिक्स के किसी एक खेल में ओर भाग ले सकेगा। इस दौरान तय किया गया कि मूल गांव का निवासी गांव की टीम में खेल सकता है और स्कूली टीम में उस स्कूल में पढ़ने वाला किसी भी गांव का खिलाड़ी भाग ले सकता है। वहीं युवा पीढ़ी का साहित्य संबंधी रूचि विकास के लिए सुलेखन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक स्कूल से पांच प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रत्येक स्कूल से एक गायन व नृत्य के लिए एक टीम व एकल प्रतिभागी शामिल होगा। इस अवसर पर जैसाराम महिया, समुन्द्र सिंह राजपूत, मुकेश भादू, संजय स्वामी, रमेश भादू, कुंभाराम कूकणा, अमित माहिच, ओम प्रकाश खोड, राजूमल दर्जी, प्रेम भादू समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में युवाओं ने बनाई आयोजन समिति, बनाई रूपरेखा, होगा भव्य आयोजन।