






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2024। रविवार को ऋषि पंचमी के मौके पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। माहेश्वरी समाज द्वारा उल्लास के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को तोहफे दिए। बाजार में भी बड़ी संख्या में दुकानें बंद रखी गई एवं परिवारों ने सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाया। इस दौरान कई जगहों पर ठाकुरजी, गणेशजी को भी राखी बांधी गई।

















