May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 20.44.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से गुजर रही हाईवे हादसों की हाईवे बन चुकी है। यहां शाम को अंधेरा ढ़लने के साथ ही क्षेत्रवासी दुर्घटनाओं की खबर के लिए आंशकित होने लगते है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के क्रम में अभी अभी नेशनल हाईवे पर लखासर गांव से निकलते ही पेट्रोल पंप के पास जयपुर जा रही करणी ट्रेवल्स की स्लीपर बस एवं ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दो जनों को अधिक चोटें आई है। मौके पर तुरंत ही मौका हाईवे एम्बुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन व क्रेन पहुंची एवं घायलों को निजी वाहन के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा है। अभी भी बस में सवारियां बैठी है एवं खासी परेशान हो रही है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है व खासी भीड़ जमा हो गई है। यातायात को सुचारू करवाया जा रहा है। पूनरासर जाकर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे एवं हादसे के प्रत्यक्षदर्शी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठक मुकेश सोनी व भरत सारस्वत ने टाइम्स के पाठकों के लिए फोटो उपलब्ध करवाएं है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमने सामने हुई भीडंत में क्षतिग्रस्त हुई जयपुर की बस, सवारियां हो रही परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक भी हुआ क्षतिग्रस्त, मौके पर भीड़।