






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गौमाता के प्रति अगाध श्रृद्धा होने के कारण क्षेत्र में कई बार गौवंश की दुर्दशा को देख माहौल गर्मा जाता है। क्षेत्र में विभिन्न संतों के प्रभाव के कारण क्षेत्रवासी गौशालाओं के माध्यम से यथासंभव गौसेवा भी करते है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश आए दिन सड़कों पर अपने एवं मानव जीवन को खतरा पैदा कर रहे है। इसी प्रकार क्षेत्र के किसान भी बेसहारा गौवंश से होने वाले नुकसान को लेकर सतत चिंतित है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना गौवंश की सेवा के साथ साथ क्षेत्र के किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए मांग उठा रहे है। बाना ने क्षेत्र में गौअभ्यारण की स्थापना करने की मांग जयपुर में राज्य के गौपालन विभाग मंत्री प्रमोद भाया जैन से मुलाकात कर की है। बाना ने जैन को श्रीडूंगरगढ़ शहर से गुंसाईसर, धोलिया, जैतासर, माणकरासर, समदंसर आदि गांवों के बीच में स्थित हजारों बीघा गोचर, बीहड़ व वन विभाग की भूमि की जानकारी देते हुए इस पूरे क्षेत्र को गो-अभ्यारण के रूप में विकसीत करने की मांग की है। बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में गो-अभ्यारण की स्थापना होने से क्षेत्र का मान सम्मान भी बढ़ेगा एवं क्षेत्र के गौसेवा के प्रति जज्बा भी पूरा हो सकेगा। किसानों को भी राहत मिल सकेगी। बाना के सुझावों को जैन ने गंभीरता से सुना एवं इस संबध में आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी कही।






