May 21, 2026
dharmik

राधिका सत्संग मंडली द्वारा राधाष्टमी पर होगा भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा अष्टमी पर बुधवार को राधिका सत्संग मंडली की महिला शक्ति द्वारा राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आड़सर बास में श्रीराम मंदिर में दोपहर 3 बजे आयोजित भजन समारोह में राधा सजाओ प्रतियोगिता व लड्डू गोपाल को राधा रूप में सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राधा सजाओ प्रतियोगिता में नन्हीं बालिकाओं को राधा रूप में सजाना होगा वहीं लड्डू गोपाल को राधा के रूप में श्रृंगार करना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मंडल की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मंडल की महिलाओं ने सभी श्रद्धालु महिलाओं से भजन कीर्तन में शामिल होने का न्यौता भी दिया है।
सोनियासर मीठिया में तेजा जागरण का शानदार आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मीठिया में बीती रात शानदार तेजा जागरण का आयोजन हुआ। यहां जागरण कलाकार सहित भींयाराम, बुलबुल राजस्थानी, पवन राजस्थानी, गोविन्द स्वामी ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर खूब दाद बटोरी। बड़ी संख्या में शामिल महिला श्रद्धालु भाव विभोर हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसमूह जागरण में शामिल हुआ। वहीं मंगलवार सुबह वीरतेजाजी मंदिर से खरनाल के लिए पैदल यात्री संघ तीसरी फेरी के लिए जयकारों के साथ रवाना हुआ। पुजारी मालचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पदयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।
आड़सर बास के हरिराम जी मंदिर में होगा बुधवार रात भवय जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 29 में हरिराम जी मंदिर में बुधवार रात बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी कृष्ण शर्मा ने बताया कि बाबा की महाज्योत के बाद जागरण प्रारंभ होगा। जागरण में नागौर की अनिल सैन एडं पार्टी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देगी। पुजारी परिवार व्यवस्थाओं में जुटा है और श्रद्धालुओं से जागरण में भाग लेने का आग्रह किया है।
कोटासर में आज होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में हरिराम जी मंदिर में हरिराम जी व नखत बन्ना महाराज के भव्य जागरण का आयोजन आज रात होगा। यहां ग्रामीण उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे है। जागरण में तोलाराम सिनियाला एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कोटासर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भाग लेने पहुंचेगे।
मीणा संन्यास आश्रम में भजनवाणी आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर स्थित मीणा संन्यास आश्रम में संत लीलानदंजी की पुण्यतिथि पर मंगलवार रात भजन वाणी का आयोजन होगा। तेजपाल ने बताया कि रात 9 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा व भजन कलाकार सुभाष स्वामी सहित अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। भजन प्रमियों को आयोजन में शामिल होने का आग्रह आश्रम के सदस्यों ने किया गया है।
कोडमदेसर भैरव जागरण होगा आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात कसबे के पुगलिया गेस्ट हाऊस में मित्र मंडल द्वारा कोडमदेसर भैरव जागरण का आयोजन होगा। भजन कलाकार दुलारी देवी शीशपाल एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बता देवें 12 सितंबर की शाम को धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ सदस्य आज जागरण की तैयारियों में जुटे है और सभी भैरव भक्तों से जागरण में भाग लेने का आग्रह किया है।