






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद यह गठबंधन स्थाई होता नजर आ रहा है। गुरुवार को हरियाणा व जम्मू कश्मीर के चुनावो में कांग्रेस द्वारा माकपा के साथ गठबंधन के तहत भिवानी व कुलगाम सीट छोड़ने से यह सपष्ट हो रहा है। इस गठबंधन के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के माकपा कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने इस समझौते को किसान हित में उठाया गया कदम बताते हुए इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगे है। विदित रहे की राजस्थान लोकसभा चुनावो में सीकर में माकपा व कांग्रेस के गठबंधन को भी जोरदार सफलता मिली थी। वही राजस्थान विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन नहीं होने से भाजपा के पक्ष में गई भादरा, श्रीडूंगरगढ़, धोध विधानसभाओं में कांग्रेस और माकपा के वोट जोड़े तो भाजपा से कही बड़ी जीत गठबंधन की हो रही थी। लेकिन गठबंधन नहीं होने के कारण यहां भाजपा को जीत मिली थी। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में गठबंधन होने से स्थानीय माकपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर खुशियां जता रहे है एवम राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में भी किसान हितो की रक्षा के लिए यह गठबंधन कायम रहने की उम्मीद जता रहे है।



