August 29, 2026
IMG-20240916-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। देर रात करीब 10 बजे गांव बिग्गा के पास नेशनल हाइवे पर एक आल्टो कार पलट गई। दुर्घटना में एक पैदल यात्री सहित चार जने घायल हो गए। पदयात्री दिनेश भार्गव राजलदेसर से तोलियासर पैदल आ रहा था। वहीं बीकानेर निवासी कार में सवार सचिन, युवराज, वैभव घायल हुए और एक अन्य सवार रावत सिंह मामूली चोटिल हुआ। तीन घायलों को निजी वाहनों से व एक घायल को गरीब सेवा संस्थान से उपजिला अस्पताल लाया गया। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व मेडिकल टीम की मदद की।