May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2024। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजेडू के मंडा बंधुओं के स्वर्ण व रजत जीतने के बाद क्षेत्र के लिए एक और खुशखबरी गांव बाडेला से आई है। 65वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में गांव बाडेला की बालिका टीम ने फाइनल में नाथवाना को हराकर गोल्ड जीत लिया है। फर्स्ट हाफ में बाडेला ने 10 पॉइंट लिए व नाथवाना ने 15 पॉइंट लिए। उसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और नाथवाना को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश भाकर ने संस्थान की टीम को बधाई देते हुए बताया कि साजनवासी, नोखा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालिकाओं ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है। विदित रहें गत वर्ष गांव बाडेला की बालिकाओं ने ही 14 वर्षीय कबड्डी का खिताब जीता था। गांव के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह का माहौल है और ग्रामीण बालिकाओं को बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तर पर बाडेला की बालिका टीम ने जीता जिला, राज्य स्तर पर खेलेंगी छात्राएं।