






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2024। मंगलवार रात सेरूणा थाना क्षेत्र में एक शराब के ठेके पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ठेकाकर्मी 24 वर्षीय लीलाधर सिंह पुऋ ओमसिंह निवासी धीरासर, सरदारशहर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि सेरूणा गांव से पूनरासर मार्ग पर स्थित ठेके पर 17 सितंबर रात 1 बजे अज्ञात चोर घुस गए। चोंरों ने 1,52010 रूपए नगदी चोरी कर लिए। एएसआई चैनदान मौके पर पहुंचे और वारदात का सीसीटीवी फुटेज बटोरें। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है। बता देवें क्षेत्र में अब चोरों की नजर ठेकों पर है और ये लगातार ठेके पर चोरी की वारदातें सामने आ रही है।



