






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितम्बर 2024। गांव ठुकरियासर में 132केवी जीएसएस बनाने के स्थान के विवाद में शुक्रवार शाम को विद्युत निगम के जेईएन को पीटने वाले सरपंच उसके बेटे व जेईएन एवं ग्राम विकास अधिकारी को फंसाने के लिए पंचायत भवन में भीमराव अम्बेड़र की प्रतिमा खंडित करने वाले सरंच के दूसरे पुत्र एवं दोहिते को आज न्यायालय में पेश किया गया। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि आरोपियों को चारों आरोपियों को दोनो अलग अलग मामलों में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने चारों को दो दिनों के पीसी रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। अब रिमांड के दौरान पुछताछ के बाद मंगलवार को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा। सरपंच सहित उसके पुत्रों व दोहिते पर राजकार्य में बाधा, सरकारी सम्पति को नुकसार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास सहित कई आरोपों में दो अलग अलग मामले बिजली विभाग के जेईएन एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी द्वारा दर्ज करवाए गए थे।



