May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2024। शिक्षा के साथ-साथ हाथ का कौशल सीखकर युवा रोजगार के लिए सक्षम बन सकते है आईटीआई के माध्यम से, और आईटीआई में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ने से प्रवेश का एक मौका युवाओं को ओर मिला है। ध्यान रहें आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं तथा बारहवीं उत्तीर्ण के समकक्ष माना जाता है। रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि कामगार सेक्टर में रोजगार की भरमार और योग्य प्रशिक्षित कामगारों की कमी के चलते आईटीआई रोजगार का बेहतर विकल्प उपलब्ध करवा रही है। युवा अब 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। घिंटाला ने बताया कि छात्र आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि की फोटो के साथ संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं प्रस्तुत होकर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते है। घिंटाला ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा वहीं एससी, एसटी व बीपीएल के लिए छात्रवृत्ति भी सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आईटीआई के बाद युवा रेलवे, बिजली, जलदाय विभाग आदि में आने वाली अनेक भर्तियों में आवेदन कर सरकारी नौकरी भी हासिल कर सकते है।