May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-25 at 20.58.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2024। खेलों में क्षेत्र के युवा खिलाड़ी लगातार अपने दमखम से श्रीडूंगरगढ़ का परचम प्रदेश स्तर पर फहरा रहे है। हाल ही में हुई शिक्षा विभाग की स्कूली प्रतियोगिताओं में बीकानेर की टीम ने कबड्डी छात्रा 19 वर्ष, कबड्डी छात्र 17 वर्ष, सॉफ्टबॉल छात्रा 14 वर्ष में राज्य विजेता बनी है एवं बीकानेर जिले की टीम को जीत दिलवाने में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण प्रदर्शन रहा था। इन राज्य विजेताओं के गांव लौटने पर गांव में उनके स्वागत, अभिनंदन का दौर जारी है एवं बुधवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी एवं लालासर में खिलाडियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रीड़ी में चैना जाखड़ एवं देवकिशन को बैठाया सर-आंखों पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा कबड्डी में बीकानेर जिले की स्टार प्लेयर बनी गांव रीड़ी की खिलाड़ी चैना जाखड़ एवं 17 वर्षीय छात्र कबड्डी में रीड़ी के खिलाड़ी देवकिशन जाखड़ का बुधवार को ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गांव में विजयी जूलूस निकाला गया जिसमें ढोल नगाड़ो व डीजे पर युवा खिलाडियों ने जम कर नृत्य किया। वीर बिग्गाजी के मंदिर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ ग्रामीणों ने इन दोनों खिलाडियों को साफा पहनाया एवं माल्यापर्ण किया। ग्रामीणों ने दोनो खिलाड़ियों से गांव का नाम रोशन होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में दोनो स्टेट चैम्पियंस का किया गया अभिनंदन।

सॉफ्टबॉल में लालासर की दो प्रियंका ने लगाए जोरदार शॉट, गांव पहुंचने पर भव्य अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग द्वारा कोटा में आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय सॉफ्टबॉल 14 वर्षीय छात्रा में भी बीकानेर जिले की टीम विजयी हुई है। इस टीम में शामिल रही क्षेत्र के गांव लालासर की बेटी प्रियंका कंवर एवं प्रियंका मेघवाल। दोनो ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जोरदार शॉट लगाते हुए बीकानेर की जीत में महत्वपूर्ण हिस्सा निभाया। दोनो खिलाड़ी कोटा में जीत कर बुधवार सुबह गांव पहुंची एवं इस मौके पर ग्रामीणों ने भव्य अभिनंदन किया। गांव की सीमा में प्रवेश पर ही ग्रामीणों ने स्वागत किया एवं यहां से पूरे गांव में विजयी जूलूस निकाला गया। सरपंच सुनील मलिक ने दोनो बेटियों को गांव का गर्व बताया एवं लगातार प्रयासों से खेलों में और अधिक आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान राउप्रावि प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, पीईईओ सुनील चारण, शारीरिक शिक्षक राजुराम का भी ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। खिलाड़ी प्रियंका कंवर के परिजन मोहन सिंह राठौड़, चंदू सिंह, धन्ने सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहनसिंह, प्रियंका मेघवाल के परिजन ईश्वरलाल मेहरा, ओमप्रकाश, अशोक कुमार आदि ने शाला स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्रामीण रणजीत सिंह, इंदरसिंह, पेपसिंह, केशर सिंह, राजु सिंह, शीशपाल सिंह, चेनसिंह, गोविंद सिंह, भींवसिंह, लक्ष्मण सिंह, दलीप सिंह, गोविंद राम, शीशपाल, भादरराम, मालाराम, गणेशाराम, मुखराम, जालाराम, लेखराम, गोपीकिशन, मुन्नीराम, महावीर सिंह, शिव सिंह, दीपाराम, राहुल सिंह, मदन सिंह, रणवीर सिंह, मूल सिंह, बंटी सिंह, बाबुलाल, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं गांव का नाम रोशन होने पर खुशियां मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में छोटी-छोटी खिलाडियों ने जीता प्रदेश, ग्रामीणों ने किया स्वागत।