May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितबंर 2024। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में भव्य मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन होगा। फेयर में एक से बढ़कर एक झूले होंगे व दूर-दूर से झूले वालों ले आकर झूले लगा लिए है। फेयर में हैण्डलूम आइटम के साथ सभी घरेलू सामानों के शॉपिंग आईटम उपलब्ध होंगे। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में पहली बार आकर्षक ऑफर के साथ शॉपिंग का मौका शहर वासियों को मिलेगा। मेले में उत्तम क्वालिटी के सामान कम दामों में मिलेंगे और कई तरह के खाने के व्यंजनों सहित शहरवासी फेयर का आनंद ले सकेंगे। फेयर आगामी 2 अक्टूबर को प्रारंभ होगा और 2 अक्टूबर को विधिवत उद्घाटन होगा व घट स्थापना के बाद 3 अक्टूबर से मेला अपने पूरे परवान पर होगा। शर्मा ने शहर वासियों से नवरात्र में मेगा ट्रेड फेयर घुमने के लिए तैयार हो जाने का आह्वान किया है।