May 20, 2026
crime

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितबंर 2024। जिले भर में क्राइम की एक दर्जन से अधिक वारदातों के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए है। धोखाधड़ी, मारपीट, चोरी की वारदातों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज होने वाले मामलों का ग्राफ जिले भर में बढ़ रहा है। आप भी पढें पूरी खबर और रहें सर्तक व सावधान।

सोने के बिस्किट के कारोबार में मोटी कमाई का झांसा देकर हड़प लिए 50 लाख, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में गुरूद्वारा कॉलोनी लालगढ़ रोड निवासी हसन अली पुत्र महरूम यासीन खां ने कायम नगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र महरूम अलादीन के खिलाफ धोखाधड़ी कर 50 लाख रूपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे सउदी अरब से सोने के बिस्किट लाकर भारत में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 50 लाख रूपए नगद ले लिए। अब आरोपी ना तो 50 लाख लौटा रहा है ना ही सोने के बिस्किट में हो रहें व्यापार में हिस्सा दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह को दी है।

गफलत में चलाया वाहन, दो युवकों की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में उदासर निवासी सुदंरलाल पुत्र चेतनराम नायक ने एक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को सुबह 11 बजे करीब वाहन चालक ने तेज गति व लापरवाही गाड़ी चलाकर उसके भाईयों के टक्कर मार दी। जिससे परिवादी के भाई नैनूराम व आसुराम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पांचाराम को दे दी है।

पैदल गश्त कर रहें हैड कांस्टेबल को मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में गोठ निवासी रेंवतराम पुत्र भूराराम नायक पुलिस थाना रोल, हाल हैड कांस्टेबल जसरासर ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बाइक सवार ने गुरूवार शाम करीब 6 बजे पैदल गश्त करते हुए हैड कांस्टेबल रेंवतराम के टक्कर मार दी जिससे उसके सिर, हाथ व पैर में चोटें आई है। रेंवतराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच एएसआई भागीरथराम को दी है।

शराब के लिए रूपए नहीं देने पर पीटा युवक को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में राववाला निवासी 23 वर्षीय राकेश पुत्र सोहनलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह गुरूवार शाम करीब सवा छह बजे वह अपने होस्टल से पुलिस लाईन तिराहा की ओर जा रहा था। जब सादुल स्पोर्टस स्कूल के सामने पहुंचा तो एक स्वीफ्ट कार उसके आगे आकर रूकी और उसमें से आरोपी मोनू व अन्य लड़के उतरे। आरोपियों ने परिवादी से शराब के लिए रूपए मांगे व नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती रूपए छीनकर भाग गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके सिर पर लाठियों से वार किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कोहरसिंह को दी है।

दुकान के ताले तोड़ हजारों की चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में केके कॉलोनी में स्थित खंडेलवाल स्टोर के मालिक ओंकारमल शर्मा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की रात पौने एक बजे से सवा एक बजे के बीच अज्ञात चोर ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रख 18 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सौंप दी है।

कैंपर में सवार होकर आए और किया युवक पर हमला, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में गोपेश्वर बस्ती निवासी जेठमल पुत्र दुलीचंद सोनी ने अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे बरसिंहसर फांटे से आगे नोखा रोड पर उसके पुत्र सुनील पर एक कैम्पर में सवार होकर आए, छह सात जनों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे पटककर लोहे की राड व लाठियों से हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से उसके हाथ पैर तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल हेतराम को जांच दी गई है।

रोंग साइड आकर मारी टक्कर, किया घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में वकील पुत्र भंवर खां निवासी वार्ड 10 लूणकरणसर ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि भारतमाला टोल के पास 23 सितंबर की रात करीब पौने आठ बजे रोंग साइड आकर एक तेज गति पिकअप ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुभाषचंद्र को दी है।

घर में घुसकर मारपीट की, रूपए गहने छीने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में गांव थावरिया निवासी हुकमदास पुत्र किशनदास कामड़ ने सुमन पुत्री बीरबलराम कामड़ निवासी लक्ष्मणगढ़, रामप्रताप ख्यालिया निवासी लक्ष्मणगढ़ व आठ दस अन्य जनों के खिलाफ 25 सितंबर को रात 8 बजे उसके मकान में घुसकर मारपीट करने व अलमारी में रखे रूपए, चांदी की पायल निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ सुखदेवसिंह को दी है।

पिकअप खरीदी, नहीं चुकाई रकम, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में 30 केवाईडी निवासी कश्मीरसिंह पुत्र अमरजीत सिंह बाजीगर ने थोवरीया, ऐलनाबाद,सिरसा निवासी राकेश कुमार पुत्र रामकुमार मेघवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे पिकअप गाड़ी खरीदी और फाइनेंस पर रूपए किश्तों में 722,000 भरने का चैक देकर आश्वासन दिया। आरोपी ने खरीद के बाद किश्तें नहीं भरी और पिकअप गाड़ी को खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जेठाराम को दी है।

होटल के पास खड़ा ट्रेक्टर चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में सिंधुवाला, सूरतगढ़ निवासी अमरजीत सिंह पुत्र रूपसिंह ने पांच अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि चक केएलडी 13 खाजूवाला के पास संगम होटल पर 2 अगस्त 2024 की रात को पांच अज्ञात जनों ने एकराय होकर उसका ट्रेक्टर चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार यादव को दी है।

मारपीट कर रूपए गहने छीन लिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में एलएनपी घमुड़वाली 70 निवासी राकेश कुमार पुत्र रामचंद्र विश्नोई ने तावणियां कॉलोनी निवासी अली खां पुत्र करमखां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को रात करीब सवा दस बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर रूपए, चांदी की चैन, सोने की अंगूठी, कड़ा छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जेठाराम को दी है।

बंधक बनाकर पीटा, छीन लिए रूपए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाने में हदां निवासी सुगनाराम पुत्र जवाराराम नाई ने इसी गांव के छोटूराम सहित तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर 2024 की शाम 7 बजे आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियो ने उससे रूपए व कागजात छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी है।

चुराए टायर, रिम बैटरियां, फिल्टर, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में सुषाष पुत्र सीताराम विश्नोई ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात को अज्ञात चारों ने अनेक गाड़ियों के टायर, रिम, बैटरियां फल्टर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पांचाराम को दी है।

मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में बीकानेर निवासी मनोज पुत्र भंवरलाल जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को दोपहर 1 बजे से 7 बजे के बीच उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई शारदा को दी है।