May 19, 2026
WhatsApp Image 2024-09-27 at 9.30.08 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2024। कश्मीर के अनंतनाग में गोली लगने से हुई सैनिक की मौत के बाद शहादत को सम्मान दिलवाने की बात को लेकर प्रशासन एवं आंदोलनकारियों में दूसरे दिन भी गतिरोध बना रहा। शहीद की मौत को बिना सैन्य इक्ंवायरी के ही आत्महत्या बता देने से आक्रोशित जिले भर के लोगों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी बीकानेर में म्यूजियम चौराहा जाम रखा। कैप्टन चंद्रचौधरी सर्किल पर जिले भर के नेता पहुंचे एवं पांचू के सैनिक रामस्वरूप कस्वां को सम्मान दिलवाने की बात कही। इस दौरान शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ से भी पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मूलाराम भादू, भारतीय किसान संघ टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, कांग्रेस नेता मास्टर प्रभूराम बाना, गणपतराम जाखड़, राजेन्द्र बापेऊ, शहीद सम्मान समिति के सीताराम सिहाग, रालोपा नेता दानाराम घिंटाला, भाजपा नेता कोडाराम भादू आदि भी पहुंचें एवं शहादत को सम्मान देने की मांग की। शुक्रवार को पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, अतुल डूडी, रालोपा के विजयपाल बेनिवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा सहित जिले भर के कई नेता मौजूद रहे। शुक्रवार को रालोपा सुप्रीमों हनुमान बेनिवाल ने इस संबध में रक्षामंत्री राजनाथसिंह को पत्र दिया है एवं गोली लगने से मौत होने वाले सैनिक को शहीद का दर्जा देने की मांग की है, वहीं इस मामले में प्रशासन का विरोध जताते हुए बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ की कृषि मंडियां बंद रही। बताया जा रहा है कि शनिवार को हनुमान बेनीवाल भी बीकानेर धरने पर पहुंचेगें।