May 20, 2026
00000000000000000000

भाजपा देहात की सदस्यता समीक्षा बैठक संपन्न, शामिल हुए अनेक नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष जालमसिंह भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई ने बताया कि बैठक में जिले भर में सदस्यता अभियान की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभियान के प्रभारी दशरथसिंह शेखावत, देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी बजरंग गुर्जर, संयोजक सवाईसिंह तंवर, महामंत्री श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा महामंत्री पवन कुमार स्वामी, अशोक सैनी मीडिया प्रभारी, मांगीलाल स्वामी, नानूराम कुचेरिया, सहित जिले भर के अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई संभाग कार्यालय, बीकानेर में, शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ से नेता।

पूनरासर में शूटिंग बॉलीवॉल प्रतियोगिता संपन्न, बीकानेर को हरा जयपुर जीता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। पूनरासर में चल रही दो दिवसीय माँ ब्राह्माणी शूटिंग बॉलीवॉल प्रतियोगिता देर रात संपन्न हुई। सेमीफाईनल में बेनीसर को हराकर बीकानेर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला जयपुर वर्सेज बीकानेर खेला गया। जिसमें जयपुर ने बीकानेर को हराकर ट्राफी जीत ली। खेल आयोजन में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। आयोजकों ने विजेता टीम को 15,000 का नगद पुरस्कार व ट्राफी दी वहीं उपविजेता टीम को 7100 रूपए नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध ने बताया कि मामराज गोदारा, भगवाननाथ सिद्ध, गुलाब गिरी, अभिषेक, रूपनाथ, ओमनाथ, मनोज, काननाथ, माननाथ, नारायण मंडा, जोरनाथ, हड़मान नाथ, कैलाश स्वामी, मनु, मनसनाथ, केशरा राम हुड्डा, सुमेर सिंह सहित अनेक युवाओं ने आयोजन में सहयोग व सेवांए दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया व सभी मैच देखें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता की ट्राफी जयपुर ने जीत ली, दिर रात हुआ समापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता रही बीकानेर की टीम, किया पुरस्कृत।

आज वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) संजय शर्मा बीकानेर में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा आज प्रातः 5 बजे बीकानेर पहुंचें और सर्किट हाउस में विश्राम कर रहें है। शर्मा प्रातः 10 बजे मेघासर-कोलासर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित मूक बधिर बच्चों एवं ग्राम वासियों द्वारा 2511 पौधों के पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:15 बजे वानिकी सेटेलाइट प्रशिक्षण केंद्र पुलिस प्रशिक्षण स्कूल बीकानेर द्वारा आयोजित 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। वन मंत्री दोपहर 3 बजे बीकानेर से अलवर के लिए प्रस्थान करेंगे।