






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। नवरात्रा स्थापना के साथ ही 3 अक्टूबर गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर की सेवा में क्षेत्र के प्रवासी नागरिकों द्वारा समर्पण भावों के दो आयोजन होने है। पहला आयोजन जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा पुलिस थाने में निर्मित पुलिस क्लब के लोकार्पण का एवं दूसरा आयोजन धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा आयोजित होने वाला 25 दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा शिविर के शुभारम्भ का है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस क्लब का उदघाटन सुबह एवं योग शिविर का उदघाटन शाम को होना था लेकिन अब दोनो ही कार्यक्रमों का समय परिवर्तित हो गया है। अब प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का उदघाटन समारोह सुबह 11 बजे होगा एवं पुलिस क्लब का उदघाटन सांय 4.30 बजे होगा। पढ़ें खबर विस्तार से।
25 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर में होगा कई बीमारियों का उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीमद आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा दिवंगत समजासेवी धर्मचंद्र पुगलिया की स्मृति में तेरापंथ भवन धेालिया नोहरे में आगामी 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 25 दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग कक्षा रहेगी एवं सुबह 8 बजे से 1 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा की जाएगी। योग शिविर में योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा, दामोदर बोहरा, राकेश पडिहार सेवांए देगें एवं प्राकृतिक चिकित्सा में महात्मा केवलनाथ प्राकृतिक चिकित्सा सीकर के प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक एवं रविप्रकाश पारीक सेवांए देगें। शिविर का उदघाटन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समारोहपूर्वक होगा। उदघाटन समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, निर्मल डागा, श्रीगोपाल राठी अतिथि रूप में मौजूद रहेगें।
पुलिस क्लब का उदघाटन शाम 4.30 बजे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद कोलकाता के तत्वाधान में जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए थानाधिकारी इंद्रकुमार की प्रेरणा से पुलिस क्लब का निर्माण करवाया गया है। इस क्लब में शारीरिक कसरतों की मशीनें एवं योगाभ्यास संबधी गतिविधियां हो सकेगी। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख ने बताया कि पुलिस क्लब का उदघाटन 3 अक्टूबर, गुरूवार को सुबह नौ बजे होना था लेकिन अब कार्यक्रम का समय परिवर्तित कर सांय 4.30 बजे का रखा गया है। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्रसिंह सागर, अतिथि रूप में उपस्थित रहेगें एवं कोलकाता नागरिक परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता बृजकुमार बल्देवा, कैलाश बिहानी, महावीर सोनी, भीखमचंद पुगलिया, दीपचंद बल्देवा, पवन चांडक, सोहनलाल सिंघी, आनंद पारख, मदनलाल जोशी की भी गरीमामयी उपस्थिती रहेगी।




