May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी ज्वेलर्स द्वारा हाइवे पर करणी हैरिटेज के प्रांगण में आगामी 7 व 8 अक्टूबर को आयोजित “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” में गुजरात व राजस्थान की लोक संस्कृति सजीव होगी। जिसमें हजारों स्त्री पुरूष माता की भक्ति में परंपरागत परिधानों में सज धज कर लोक नृत्य का सामूहिक उत्सव मनाते हुए लोक संस्कृति को सजीव करेंगे। आयोजन की भव्यता मेट्रो सिटी के आयोजनों से बढ़कर होगी। माँ की भव्य आरती से प्रारंभ होने वाले महोत्सव में प्रवेश के लिए पेयर एंट्री ही सुनिश्चित की गई है। जिसमें एक पुरूष के साथ उसके परिवार की एक महिला का होना अनिवार्य होगा। समारोह पूरी तरह से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी ज्वेलर्स का निजी आयोजन है जिसमें प्रवेश के सभी अधिकारी सुरक्षित है। प्रवेश के लिए पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, टीएम प्लाजा, घास मंडी के पास, संस्कार इनोकेटिव स्कूल में, दुर्गा पान भंडार-मुख्य बाजार में, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रूपेश गारमेंट्स-भैरूंजी मंदिर के पीछे, सिंधी कटले में भगवानदास नोतनदास कपड़े की दुकान में रवि रिझवानी से संपर्क कर लिए जा सकते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2024 पूरी तरह से पारिवारिक आयोजन है जिसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अनेक विशेष पुरस्कार होंगे। इनमें मुख्य पुरस्कार गरबा क्वीन, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट फेमिली, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट किड बॉय, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट इस्माइल, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल, बेस्ट गरबा ड्रेस फिमेल, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी, सेल्फी क्विन के साथ अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे।