May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-04 at 09.42.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। गुरूवार शाम ताल मैदान में मेले का विधिवत रूप से गणेश पूजन व फीता काटकर उद्घाटन संपन्न हुआ। मेले और उत्सव भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग है। ये जीवन की एकसरता को समाप्त करके जीवन में प्रसन्नता भर देते हैं। मेलों का आयोजन लोक सामान्य में जबरदस्त लोकप्रिय है और बच्चे, बड़े, महिला, पुरूष और बुजुर्ग भी इसमें आनंद के साथ शामिल होते है। ये बात मेले के उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कही। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, राउमावि प्राचार्य डॉ मनीष सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीलाधर बोथरा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने आमजन के लिए मनोरंजन का सबसे बेहतर विकल्प बताया। अतिथियों ने कहा कि अनेक निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की आजीविका भी मेलो पर निर्भर है। ऐसे में मेलों में रौनक से इन घरों में सबसे बड़े त्योहार दीपावली की खुशियां आती है। अतिथियों ने गणेश पूजन कर फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, लॉयन्स क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मनोज गुसाई, पार्षद रजत आसोपा व लोकेश गौड़, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, जेपीएस के निदेशक कुंभराम घिंटाला, विहिप के श्यामसुंदर जोशी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, श्यामसुदंर पुरोहित, गौरीशंकर सारस्वत, शशि दुगड़, अनिल धायल, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, नंदू नाई शामिल हुए। मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी का स्वागत किया। मेले के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया।
शॉपिंग के लिए सजा बाजार, विभिन्न चाट स्टॉल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में घरेलू व उपयोगी सामानों, कपड़े की दुकानें सज गई है। इस बार मनोरंजन के लिए ड्रेगर ट्रेन, रोमांचक कोलंबस नाव, आसमान छूता गोल झूला सहित बच्चों के लिए अनेकों छोटे झूले लगे है। विशेष फूड जॉन में क्षेत्र की प्रसिद्ध भोलेनाथ कैंटीन की स्टॉलें लगाई गई है। जिसमें मेले में आने वाले परिवारों को पाव भाजी, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा, डोसा, सैंडविच आदि व्यंजन उपलब्ध रहेगें। इनके अतिरिक्त फूड जॉन में बोम्बे भेल, जयपुरी आईसक्रीम, बर्फ का गोला आदि खाने की सामग्री उपलब्ध होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज गए झूले व दुकानें, मनोरंजन के लिए बेहतर विकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सहित अतिथियों ने गुरूवार को किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश पूजन के साथ दी की मंगलकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया गणेश पूजन, तिलक लगाकर किया सभी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन में शामिल हुए अतिथियों का मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया स्वागत।