






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2024। लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा आयोजित “सेवा सप्ताह” के तहत शुक्रवार को कस्बे की 6 स्कूलों में “पीस पोस्टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष मनोज गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, मॉर्डन राजस्थान सी. सेकंडरी स्कूल, ब्राइट फ्यूचर सी. सेकंडरी स्कूल, सन साईन पब्लिक स्कूल, राजश्री एकेडमी स्कूल, विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे से 12:15 तक 173 छात्र छात्राओं ने अपनी शांति के बारे में अपनी भावनाएं कागज पर चित्र के रूप में उकेरी। संयोजक लॉयन सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि “पीस पोस्टर प्रतियोगिता” के आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति को बल देना तथा बच्चों को इससे रूबरू करवाना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों का चयन 8 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। कार्यक्रम में महावीर माली, महेश राजोतिया, हंसराज माली, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, सचिव पूनम सुथार एवं संस्कार पब्लिक स्कूल से ललिता गिरी व सभी शालाओं में स्टाफ सक्रिय रहा।






