May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-04 at 22.58.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। घर के बाहर आकर पिता पुत्र सहित एक अन्य से मारपीट करने, रातभर घर के बाहर बैठकर शराब पीने व गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव डेलवा निवासी भागीरथ पुत्र गणेशाराम मेघवाल ने अपने परिवार के मोहनलाल पुत्र मोडूराम, लूणाराम व दिनेश पुत्र मोहनलाल, राकेश पुत्र छोटूलाल, शांति पत्नी मोहनलाल, विजयपाल पुत्र मांगीलाल, रामावतार पुत्र चुन्नीलाल मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है और उसके घर में निर्माण कार्य होने के कारण उसने 28 सितंबर को गांव के नरेन्द्र पारीक से रूपए मांगे। उसने कल आकर रूपए देने की बात कही। गुरूवार रात 8 बजे करीब परिवादी व उसके पिता गणेशाराम घर के अंदर बैठे थे तभी उसे दुकान के आगे हल्ला सुनाई दिया। दोनों पिता पुत्र दौड़कर बाहर आए तो देखा नरेन्द्र पारीक के साथ उसके परिवार के आरोपीगण मारपीट कर रहें है। जब उसने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उसके व उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गालियां देते हुए कपड़े फाड़ दिए व मोहनलाल ने नरेन्द्र की जेब में रखे दो लाख रूपए छीन लिए। मौके पर मोहल्ले के बहुत लोग एकत्र हो गए तो आरोपी चले गए। कुछ ही देर में मोहनलाल गांव के ही अशोक पुत्र सग्रामसिंह जाट, धर्मपाल पुत्र हरिभक्त जाट, जयनारायण पुत्र केशुराम जाट, मनोज पुत्र बेगाराम जाट हाथो में लाठियां लेकर आए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने वहीं बैठकर रात भर शराब पी और धमकियां दी। परिवादी ने आरोपी पर रंजिश के कारण आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत कुमार को सौंप दी है।