






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शाम होते ही शहर में सजे मंदिरों में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे है एवं दर्शन करने के साथ माता की आरती में भी भाग ले रहे है। इसके बाद सभी के कदम शहर में कालू रोड पर स्थित ताल मैदान में सजे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर की ओर बढ़ चलते है। और ये इसलिए कि शहर में परिवार के साथ नवरात्रा पर्व को उल्लास के साथ मनाने के लिए बड़ा मेला आयोजित हो रहा है। इस बड़े मेले में कोलंबस नाव, घूमता ब्रेक डांस, आसमान छूता गोल चकरी झूला, ड्रेगन ट्रेन आदि का रोमांच लेने के लिए हर कोई उत्साहित है। इनके अलावा बच्चों के अनेकों छोटे-बड़े झूले भी सजे हुए है। यहां पर खाना-खजाना कोर्नर में भोलेनाथ कैंटीन के स्वादिष्ट व श्रेष्ठ व्यंजन भी मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए शाम के खाने की पसंद बने हुए है। यहां खिलौनों, घरेलू आवश्यकता के सामानों आदि की दुकानें भी सजी हुई है, जिन पर खरीददारी का आंनद भी क्षेत्रवासी ले रहे है। आइसक्रीम, बर्फ का गोला, भेलपूरी, पोपकोर्न आदि के काऊंटर भी बच्चों व महिलाओं में खासे लोकप्रिय है। तो आप भी वेट ना करें और आज ही पहुंचे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में। मेला केवल नवरात्रा के दिनों में ही है, एवं बाद के दिनों में मेले में भीड़ भी अधिक हो जाएगी तो आज ही अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचे एवं परिवार को जरूर मेला घुमाने ले जाएं।





