






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2020। महात्मा गांधी जयंती पर आज उन्हें पुष्पांजलि देकर, मौन रख कर श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रमों का आयोजन तो देश भर में अनेकों जगह होंगे। परन्तु आज श्रीडूंगरगढ़ के सफाई सैनिकों ने गाँधीजी की प्रेरणा पर चल कर उन्हें अनूठे ढंग से श्रद्धांजलि दी हैं। अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले इन सफाई सैनिकों ने आज अवकाश के बाद भी श्रमदान करते हुए अपनी ड्यूटी की। इस दौरान कार्मिको ने गांधी पार्क में गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष क़ानूराम चांवरिया ने सभी कार्मिकों का आभार जताते हुए सभी से देशहित में गाँधीजी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की है।




