August 30, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ की तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष विनित तावणियां ने नियुक्ति देते हुए पदाधिकरियों को शुभकामनाएं दी। विनित ने बताया कि महामंत्री अमित पारीक व एडवोकेट जयपाल सारस्वत को दिया है। उपाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा, सचिव पद पर अनिल खंडेलवाल, संगठन मंत्री कपिल मोट, प्रचार मंत्री बजरंगलाल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। तावणियां ने पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। वहीं नियुक्तियों की अनुशंषा संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री रविंद्र जाजड़ा, संभाग प्रभारी बीकानेर के पवन कुमार सारस्वत, युवा देहात जिलाध्यक्ष बीकानेर मुरली सारस्वत ने की है। सभी युवाओं ने निष्ठा पूर्वक संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की बात कही।