






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। दधिमती माता मंदिर में बुधवार रात डांडिया गरबा महोत्सव के पहले दिन की प्रतियोगिता संपन्न हुई। मंदिर परिसर के निकट ही भव्य पांडाल सजाया गया है जिसे रोशनी से सजाया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दधिमती माता का पूजन कर समारोह प्रारंभ किया। विधायक ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में नारी सम्मान को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को नगदी राशि सहित ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सिंगल प्रस्तुतियां बुधवार को हुई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका ने माँ दुर्गा का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। समारोह में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, बृजलाल तावणियां के पुत्र योगेश तावणियां का सम्मान किया है। वहीं अतिथियों में शामिल मोतीलाल नाई, पंकज मारू, भैंरूदान पारीक, छोटू पारीक, श्याम तिवाड़ी, सीताराम आसोपा, पुजारी योगेश आसोपा, रमेश राजपुरोहित, पूनमचंद, अशोक आसोपा, चंचल पांडिया, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, रोहित जाखड़, बाबूलाल सुनार, कालू नाई, नौरंग सारस्वत का मंच पर सम्मान किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जयकारों के साथ कार्यक्रम देखा। आयोजक दल के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
आज होगी ग्रुपों की प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधिमती माता मंदिर समिति द्वारा आयोजित डांडिया गरबा महोत्सव में गुरूवार शाम ग्रुप प्रस्तुतियां होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें भी शामिल होगी। आयोजकों द्वारा विजेता टीमों को नगद के साथ ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।





