






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्तूबर 2024। गत लोकसभा चुनावो के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बेरासर में केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव में 33 केवी जीएसएस बनवाने का वादा किया था और वादे को गत जुलाई माह में पूरा करवाते हुए स्वीकृति दिलवाई गई थी। स्वीकृति के बाद भी लगातार फॉलोअप लेकर सभी प्रकार की स्वीकृति जारी करवाई गई एवं गुरुवार को जीएस एस के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इस समारोह में बतौर अथिति विधायक ताराचंद सारस्वत ने जीएस एस के लिए 1 बीघा भूमि दान देने वाले गांव महावीर सिंह, अमरसिंह, हड़मान सिंह बीका का अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ विधायक का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया और घोषणा, स्वीकृति व निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए आभार जताया। इस दौरान निगम के सहायक अभियंता राजेश मीणा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरसिंह बीका, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल सारण, तोलाराम शर्मा, आदुराम सारण, हरिराम सारण, श्रवण कुमावत, धूडाराम दर्जी, राजेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद साध, गणेश कुमार सोनी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीयां, राजूसिंह बीका, बुधराम राईका सहित सैंकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों गांव की प्रमुख जरूरतों से अवगत करवाते हुए विधायक से जल्द पूरा करवाने की मांग को।






