May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। खेल जगत से बड़ी खबर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 17 वर्षीय छात्रा वर्ग से आई है। राजसमंद के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में बीकानेर टीम ने फाइनल मैच में हनुमानगढ़ को 94  रन से हरा कर गोल्ड पर अपना नाम लिख दिया है। बीकानेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमानगढ़ टीम ने 18.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दलनायक गणेशाराम तरड़ ने बताया कि विजेता टीम की ओर से महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बादनूं की छात्रा कंचन प्रजापत ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन और केलम सोनी ने 43 रन बनाए। इस प्रतियोगिता में कंचन प्रजापत को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी मिली। दल प्रशिक्षक विकास कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रह्लाद भादू ने सभी खिलाड़ियों और टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम के जीतने पर सरपंच रामप्यारी देवी, मालाराम नागा, आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, पूर्व सरपंच नवरत्न घिंटाला, युवा उद्यमी जयनारायण घिंटाला, खेलप्रेमी रामुराम बेनीवाल, व्याख्याता ओमप्रकाश आजाद, टीम कोच राकेश कुमार गोदारा व विद्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की क्रिकेट टीम ने राज्य स्तर पर जीत लिया गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम की कंचन प्रजापत को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने टीम को दी ट्राफी, मिल रही है बधाईयां।