






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे गांव है जिनमें बस स्टैंड पर बैठने, रूकने या पानी पीने की सुविधा के लिए ग्रामीण तरस ही रहें है। वहीं गांव रीड़ी में श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर के पास स्थित एक नबंर बस स्टैंड पर दिवंगत मेवाराम जाखड़ परिवार द्वारा विश्राम गृह व प्याऊ का निर्माण करवाया गया है। इनका राहगीरों के हित में गुरूवार को सरपंच गुड्डीदेवी जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ ने लोकार्पण किया। गोदारा ने ग्रामीणों को मानव जीवन में सामर्थ्य अनुसार जन सेवा में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। जाखड़ परिवार ने सभी अतिथियों का साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। बुजुर्ग ग्रामीणों ने कलात्मक विश्राम गृह के निर्माण की सराहना की वहीं हेतराज जाखड़ ने निर्माणकर्ता जाखड़ परिवार का आभार जताया। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, आसाराम जाखड़, जीवणराम जाखड़, हीराराम जाखड़, दुलाराम जाखड़, नंदाराम जाखड़, पेमाराम जाखड़, उमाराम जाखड़, दानाराम जाखड़, किसनाराम जाखड़, हिम्मताराम जाखड़, चुनाराम जाखड़, मेघाराम जाखड़, भगवानाराम जाखड़, रामचंद्र जाखड़, मांगीलाल जाखड़, तोलाराम जाखड़, लिछीराम जाखड़, गोपालराम जाखड़, सोहनलाल जाखड़, हुनताराम जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, श्रीराम, लादूराम हरडू, रतनाराम, रामचंद्र नेण, मोहनराम सहू, सुगनाराम जाखड़, गणपत तर्ड, भगवानाराम जाखड़, अर्जनराम जाखड़, रामकरण जाखड़, गणेशाराम जाखड़, बिंझाराम, गोपालाराम जाखड़, किशनाराम तावनिया, दुर्गाराम शर्मा, अन्नाराम जाखड़, मामराज जाखड़, मोहनराम जाखड़, भैराराम खाती, कालुनाथ सिद्ध, भाद्रनाथ, काननाथ, विजयपाल जाखड़, मुन्नीराम जाखड़, कैलाश जाखड़, रामदयाल जाखड़ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।










