May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2024। अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व दशहरे पर धर्मरक्षक वीर बिग्गाजी की शीश देवली धाम में उनके मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष आयोजन संपन्न किया है। गांव रीडी में गौरक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की 21 क्विटंल वजनी सफेद घोड़े पर आरूढ़ मूर्ति का अनावरण शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में किया गया है। जयपुर से लाई गई 51 लाख की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का उद्घाटन सरपंच गुड्डीदेवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी पत्नी मनसुखनाथ जाखड़, उपसरपंच शांतिदेवी पत्नी लिखमाराम जाखड़, रीड़ी कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष मुन्नीराम जाखड़ ने किया। इस दौरान वीर बिग्गाजी नवयवुक मेला कमेटी के युवाओं ने आयोजन की तैयारियां की व सभी ग्रामीण समारोह में शामिल हुए है। मूर्ति का पूजन पंडित कैलाश शास्त्री ने विधि विधान पूर्ण करवाया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मूर्ति का अनावरण कर तिलक लगाया गया व फुलमाला पहनाई गई। ग्रामीणों ने नारियल चढ़ाए व अपनी मन्नतें मांगी। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि गांव में प्रवेश के साथ ही मूर्ति दूर-दूर से नजर आएगी। वीर बिग्गाजी महाराज की ये विशाल मूर्ति 27 फुट ऊंची चौकी के ऊपर 17 फुट ऊंची घोड़ी पर विराजित है जो कुल 44 फुट ऊंची है जिससे मूर्ति के दूर-दूर से दर्शन होंगे। लोकार्पण समारोह में सरपंच, उपसरपंच प्रतिनिधियों सहित पुजारी दुलाराम तावानीयां, सत्यनारायण भारद्वाज, चुनाराम जाखड़, मदनलाल जाखड़, रामकरण उमाराम जाखड़, नंदाराम जाखड़, ईश्वरनाथ जाखड़, गणेशाराम जाखड़,  डालाराम जाखड़, मुन्नीराम जाखड़, राजू जाखड़, रामनिवास जाखड़, विजयपाल जाखड़ सहित गांव के अनेक मौजिज ग्रामीणों की उपस्थिति रही । ध्यान रहें यहां श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में ही 14 अक्टूबर को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण तथा 15 अक्टूबर को विशाल मेला भरेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयकारों के साथ धर्म रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की 21 क्विंटल वजनी मूर्ति का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण शामिल हुए समारोह में, उत्साह से लगाए युवाओं ने जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने गाए मंगल गीत, मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में शामिल हुए हजारों ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीश देवली पर अष्टधातु मूर्ति का अनावरण व लोकार्पण समारोह संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी शीश देवली रीड़ी में हुआ भव्य मूर्ति का अनावरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़ ने सभी युवाओं व ग्रामीणों का आभार जताया।