






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2020। कांग्रेस के दिग्गज नेता बीकानरे जिलाप्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा आज श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वे प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे। डोटासरा ने कहा कि मोदी ने 3 काले कानून बना कर किसानों व व्यापारियों को बर्बाद करने का कार्य किया है जिसका हमने पूरजोर विरोध किया और इन काले कानूनों को वापस करवाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान हम पर भरोसा रखें हम किसान और खेती को बचाएंगे और कांग्रेस शासित प्रदेशों में नए कानून बनाएंगे। किसानों को वीसीआर के नाम पर परेशान किया जा रहा है जो बंद होना चाहिए। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ है हम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों के लिए बिजली व्यवस्था सुचारू करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोढेरा जीएसएस का कार्य इसी माह प्रारम्भ करवाने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी से सरकार है आप बताऐं हमसे होने वाले काम तुरंत करेंगे और नहीं होने वाले हाथ जोड़ कर मना कर देगें पर कार्यकर्ता नेताओं के सामने सीना तान कर रहें। डोटासरा ने शिक्षा विभाग में ट्रांसफर के लिए भी कहा ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही। डोटासरा का स्वागत पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बैंड बाजे से करवाया और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। गोदारा ने शहर हाइवे पर होने और आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मानव जीवन को बचाया जा सके इस हेतु कस्बे में ट्रोमासेंटर की प्राथमिक मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया की वे जयपुर जाते ही बात करेंगे। डोटासरा के साथ रामेश्वरलाल डूडी भी थे और उन्होंने भी क्षेत्र में ट्रोमा की आवश्यकता बताई तथा किसानों को पर्याप्त बिजली दिए जाने की बात कही। यहां स्वागत कार्यक्रम में कानाराम तरड़, मोतीलाल बाना, हेतराम जाखड़, राधेश्याम सारस्वत, ओमप्रकाश बाना, गोरधन खिलेरी, मुकननाथ सिद्ध, गणेशाराम पोटलिया, रेखाराम कालवा, भगीरथ बाना, चांदराम चाहर, भागीरथ जाखासर, सुरेंद्र महावर, मूलचंद स्वामी, विमल भाटी, संजय करनानी, रमेश प्रजापत, राजेश मन्डा, कोडाराम भादू, विजयराज सेवग, भगवानाराम गोदरा, रामचंद्र राठी, कन्हैयालाल सोमानी, ओमप्रकाश बाना शामिल हुए।
यूथ कार्यालय में हुआ स्वागत, युवाओं को एकजुट होने का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यालय पर मंत्री गोविंद डोटासरा, व पूर्व विधायक नोखा रामेश्वरलाल डूडी का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री ने युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने व आपस में आढ़ब छोड़ने की बात कहते हुए सभी को साथ चलने की बात कही। बाना ने डोटासरा व डूडी का माल्यार्पण कर साफा पहनाया। यूथ कांग्रेस कार्यालय पर जिला प्रमुख सुशीला, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ईनताराम सियाग, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव मनोज मुंड, पूर्व सरपंच राजपाल कुलरिया, ओमप्रकाश गोदारा विधानसभा अध्यक्ष लूणकरणसर, खेमाराम भींचर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खाजूवाला, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच मुखराम मेघवाल, पन्नाराम सिवंल, बीरबल धेदु, ओमप्रकाश पोटलिया, शेरमल हुडा विकाश गोदारा, शेराराम सहु, दिनेश पिलानिया, रामपरताब डेलू, रामेशवालाल जाखड़, मदन नेण, संतोष गोदारा, बीरबल साई,सहीराम भादू,मोहमद ताहिर,आदिल तंवर,डूंगरराम सीवर,जगराम बाना, गंगाराम गोदारा, सीताराम गोदारा उदरासर, अशोक गोदारा धोलिया, मोशिन खान, चन्दर प्रकाश शर्मा, भवरलाल जोशी, उदाराम गोदारा बेनिसर, विकी प्रजापत ,सरपंच सुरेश खेरिया सांवरमल सहु ने डोटासरा का स्वागत किया व माल्यार्पण किया।










