






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। हाइवे पर गांव कितासर के पास दो मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई जिनमें एक मोटरसाइकिल पर सवार पिता चोटिल हुए व बालक घायल हो गया। गनीमत रही बाइक पर सवार एक महिला व उसकी गोद में नन्हीं बालिका को चोटें नहीं आई है। गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला व उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर दूध वाला सवार था जिसे चोटें नहीं आई। वहीं दूसरी बाइक पर रामप्रताप पुत्र राजूराम निवासी धीरदेसर चोटियान अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गांव लौट रहा था। बाइक से गिरने पर रामप्रताप चोटिल हुआ व उसका दो वर्षीय पुत्र मनीष के सिर में चोट आई व टांके लगाए गए है। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर गंगाराम सहित स्टाफ ने ईलाज किया।




