May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-17 at 15.07.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। बीती रात चांदनी रात में खीर बनाकर अनेक हनुमान मंदिरों में खीर का भोग लगाया गया। भजन कीर्तन, सुदंरकांड के आयोजन हुए वहीं कई मंदिरों में आज रात आयोजन होंगे।

सैनजी मंदिर में आज होगा शरद पूर्णिमा का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । कस्बे के आड़सर बास स्थित सैनजी मंदिर में सैन समाज द्वारा गुरूवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां रात्रि जागरण के साथ बाबा को खीर व मतीरा का भोग लगाया जाएगा। समाज के ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि जागरण में अनेक कलाकार सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे व बाबा का कीर्तन भी होगा। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु व बाबा के भक्त आमंत्रित है। मंदिर में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां धूमधाम से की जा रही है।

बिग्गा में खेजड़ी बालाजी धाम पर होगा उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में खेजड़ी बालाजी धाम पर शरद पूर्णिमा पर उत्सव का आयोजन आज रात किया जाएगा। पुजारी परिवार द्वारा बाबा की विशेष ज्योत आरती होगी व उसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। यहां हीरालाल मेघराज पुरोहित परिवार द्वारा बाबा को खीर जलेबी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। बड़ी संख्या में बाबा के भक्त उत्सव में शामिल होंगे।