May 22, 2026
00000000000000000000

राजकीय महाविद्यालय में मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। प्राचार्य महावीरनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर महर्षि के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी देते हुए उनकी महानता का परिचय दिया। कार्यक्रम संयोजक राजश्री स्वामी ने महर्षि वाल्मीकि के ह्रदय परिवर्तन से एक डाकू से महान कवि बनने की यात्रा के बारे में विद्यार्थियों को बताया। सहायक आर्चा अमित तंवर ने बताया कि महर्षि को भारतीय साहित्य के आदिकवि के रूप में जाना जाता है जिन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के दलीपसिंह सेरड़िया, विशाल कुमार राय, मोहित स्वामी भी उपस्थित रहें। विद्यार्थियों में दिलीप कुल्हरी व विकास ने भी महर्षि के जीवन परिचय की जानकारी प्रस्तुत की।
समरसता कार्यक्रम का आयोजन आज, शामिल होंगे सामाजिक कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अश्विनी पूर्णिमा के अवसर पर गुरूवार को महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्य दिवस पर मोमासर बास की वाल्मीकि बस्ती में स्थित वाल्मीकि मंदिर भवन में वाल्मीकि समाज द्वारा समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संयोजक पुखराज तेजी ने बताया कि गुरूवार शाम 4 बजे होने वाले इस आयोजन में कस्बे के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व समाजसेवी शामिल होंगे।