






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गांव पुदंलसर में कार्रवाई करते हुए 103 लीटर हथकढ़ शराब के तीन जरीकेन जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ व थानाधिकारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बालूसिंह पुत्र बहादूरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अलसुबह मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में एसआई मलकीतसिंह, कांस्टेबल राजवीर, रोजश कुमार, महिपाल, विनोद, महेश, बद्रीलाल उजाला सहित क्यूआरटी टीम के जवान शामिल रहें।
देखें मौके का वीडियो:-




