May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 10.33.04 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। भूमि विवाद में पारिवारिक झगड़ें मारपीट की घटनाओं का रूप लेकर थाना कचहरी तक पहुंचने के मामले लगातार क्षेत्र में बढ़ रहें है। गांव जोधासर निवासी 52 वर्षीय करणीसिंह पुत्र छगनसिंह ने अपने भाई डूंगरसिंह व मुकुनसिंह सहित डूंगरसिंह की पत्नी व पुत्र गंगासिंह व पप्पुसिंह के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की रात वह गांव के पीपल गट्टे पर बैठा था तभी आरोपी हाथ में बरछी व चौसंगी लेकर आए व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।