






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर और बाजार में क्षेत्रवासियों को फिल्मी सीन देखने को मिला जब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात अपराधी का पैदल जुलूस निकाला गया। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लुट, नकबजनी, फायरिंग, जानलेवा हमले, मारपीट, चोरी आदि अपराधों के 46 से ज्यादा मामलों में वांछित और फरार कुख्यात अपराधी भानीनाथ उर्फ भानीडा को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। भानीनाथ पर क्षेत्र में लगातार लोगों को धमकाने व गवाहों, मुखबिरों को डराने के आरोप भी लगे है। ऐसे में पुलिस ने हथकड़ी लगा कर भानीनाथ का श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से घूमचक्कर होते हुए बाजार तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान हेडकांस्टेबल हरिराम मीणा सहित क्यूआरटी टीम के जवान मौजूद थे। कमांडो फोर्स के स्पेशल ड्रेस में और हथियारबंद जवानों के बीच में हथकड़ी पहने अपराधी को देख कर क्षेत्रवासी खासे रोमांचित हुए हुए। भानी नाथ की गिरफ्तारी के बाद वह पांच दिनों के रिमांड पर चल रहा है पुलिस विभिन्न मामलों में उससे पूछताछ कर रही है।





