May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 7.27.58 PM

12वीं पास युवा हो जाएं तैयार, एनसीसी में नई भर्ती 26 अक्टूबर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करने एवं जीवन में अनुशासन के साथ ढृढता सिखाने वाले सहशैक्षिक उपक्रम एनसीसी में नए बैच की भर्ती आगामी 26 अक्टूबर को भारती निकेतन महाविद्यालय प्रांगण में होगी। एएनओ नितिनसिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एकमात्र भारती निकेतन महाविद्यालय एवं भारती निकेतन स्कूल में ही एनसीसी संचालित है। महाविद्यालय के विद्यार्थी सैन्य सेवाओं में चयनित होने की प्रेरणा एवं प्रशिक्षण लेने के लिए एनसीसी की नई भर्ती में शामिल हो सकते है।
भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में जारी है प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण समूह क्षेत्र में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में जहां मैरीट होल्डर बना रहा है वहीं 10वीं, 12वीं व ग्रेज्युएशन कर चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां संचालित हो रही भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में एसएससी जीडी, आरएएस, एसआई, सीईटी (10+2), सीईटी(ग्रेज्युएशन), पटवारी, एलडीसी, वीडीओ, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आदि की तैयारी करवाई जा रही है। निदेशक के आर फौजी ने बताया कि कोचिंग में नि-शुल्क फिजिकल की तैयारी एवं निशुल्क लाईब्रेरी सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही हास्टल सुविधा, बस सुविधा भी उपलब्ध है। भारती निकेतन स्कूल में सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 6 से 8 माह का फांउडेशन बैच भी तैयार किया गया है।