






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के गांव जैसलसर में रेलवे पटरियों के पास ही एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत पटरियों पर हो गई है। मृतक जैसलसर निवासी बताया जा रहा है व मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। बीकानेर से रेवाड़ी की ओर जा रही डेमू ट्रेन से कटकर युवक दर्दनाक मौत का शिकार हो गया है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी इंद्रकुमार के निर्देश पर हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई पुलिस दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। टाइम्स द्वारा परिवार की मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मृतक की पहचान परिजनों के पहुंचने के बाद ही उजागर की जाएगी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।




