May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-10-21 at 19.27.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। गत 19 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव पुंदलसर के एक युवक को उसकी दुकान से बुला कर अपने साथ ले जाने एवं रात को करीब 12.30 बजे गंभीर घायल अवस्था में बीकानेर ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवा कर फरार हो जाने के मामले में बड़ी खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार ने बताया कि बीकानेर ट्रोमा सेंटर में दौराने इलाज युवक संतोष नायक की मौत हो गई है। इस संबध में मृतक युवक के भाई ने पुंदलसर गांव के ही 5 नामजद एवं 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस संबध में चार जनों को डिटेन भी कर रखा है। दर्ज करवाए गए मामले में जानलेवा हमले के साथ अब हत्या की धाराएं लगा दी गई है।