






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना की तीसरी रिपोर्ट अभी आई जिसमे ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। आज तीसरी रिपोर्ट में गांव राजेडु में 26 वर्षीय एक युवक और पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। क्षेत्र में आंकड़ा दहाई तक पहुंच गया। आज पहली रिपोर्ट में 8 दूसरी में एक व तीसरी में एक पॉजिटिव और आया है। कस्बे सहित 4 गांव आज कोरोना की चपेट में आ गए है। बाना, लिखमादेसर, मोमासर व राजेडु में कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है। कोरोना अपडेट्स पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आपको क्षेत्र की पल पल की सूचना पहुंचा रहा है। आप सभी पूरी व पुख्ता खबरों के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



