May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। सोमवार शाम को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल कस्तूरबा गांधी छात्रावास पहुंची और छात्रावास टाईप 4 व टाईप 3 जैतासर, श्रीडूंगरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। टाईप 4 में मित्तल ने बालिकाओं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें उपस्थिति रिकॉर्ड में अनियमिताएं पाई गई। यहां अनुपस्थित छात्राओं का रिकॉर्ड छात्रावास में मूवमेंट रजिस्टार व उपस्थिति पंजिका में नहीं पाया गया। इस पर मित्तल ने नाराजगी जताते हुए अनियमितता के संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं कस्तूरबा गांधी छात्रावास टाईप 3 जैतासर में निरीक्षण के दौरान छात्राओं से खेलकूद गतिविधियों, छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं सहित खाने पीने व आवास और पढाई के बारे में जानकारी ली। मित्तल ने बताया कि यहां सभी आवश्यक सेवाएं संतोषप्रद पाई गई। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत व छात्रावास स्टाफ मौजूद रहा।