May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। बुधवार को क्षेत्र के तीन 33 केवी जीएसएस पर रखरखाव कार्य करने के लिए इनसे होने वाली सप्लाई बाधित होगी। विद्युत विभाग के जेईएन दिनेश शर्मा ने बताया कि 132 बीदासर जीएसएस से संचालित 33 केवी धनेरू व 33 केवी बरजांगसर तथा 220 तेहनदेसर से संचालित 33 केवी सोनियासर जीएएस पर बुधवार, 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बता देवें इससे धनेरू, बरजांगसर, सोनियासर मिठिया, शिवदानसिंह, गोदारन व कुनपालसर में आपूर्ति बाधित होगी। पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों और किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे कटौती के समय वे सभी किसी परेशानी से बच सकें।