May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। उपजिला अस्पताल में अत्याधुनिक रक्त जांच मशीन का लोकार्पण गुरूवार को समारोह पूर्वक राजस्थान कर बोर्ड के पूर्व सदस्य हीरालाल पांडिया ने किया। आम मरीजों के लिए बहुउपयोगी मशीन से शूगर, प्रोटीन, यूरिया, ओटी, पीटी, किडनी, लिवर से संबंधित रक्त जांच हो सकेगी। इस मशीन में एक समय में करीब 100 सैंपलों की जांच हो सकेगी। इससे कार्य को गति मिलेगी व मरीज के ईलाज में तुरंत लाभ मिल सकेगा। अस्पताल में ये मशीन दानदाता भैंरूदान बाहेती परिवार के आर्थिक सहयोग से नागरिक विकास परिषद द्वारा दी गई है। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया ने बढ़ते शहर की बढ़ रही स्वास्थ्य जरूरतों के लिए दानदाताओं को आगे आकर सेवा देने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने दानदाताओं से मरीजों के हित में उपकरण व अस्पताल में सुविधाओं की उपलब्धता में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान मंच पर संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी, मंत्री ललित बाहेती मौजूद रहें। दानदाता के प्रेरक श्रीगोपाल राठी ने परिषद के माध्यम से यह सेवा कार्य करने पर बाहेती परिवार का आभार जताया। राठी ने दानदाताओं के सहयोग से अस्पताल में संसाधनो की कमी नहीं रहने देने का आश्वासन भी दिया। समारोह में संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने संस्था की स्थापना व गतिविधियों के बारे में बताया। सभी वक्ताओं ने बाहेती परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा माँ भारती के विधिवत पूजन से हुई एवं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अडावलिया, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी भी उपस्थित रहें। इस दौरान डॉ एसएस नांगल, डॉ जगदीश गोदारा, रमाकांत शर्मा, सहित अस्पताल का मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम में रमेश कुमार प्रजापत, सत्यनारायण स्वामी, मनोज कुमार तापड़िया, रामदेव बोहरा, सूर्यप्रकाश गांधी, पशुपति बाहेती, मांगीलाल राठी,  दीपमाला डागा, मंजू देवी बोथरा, तोलाराम बिहानी, प्रीतम जोशी, बजरंग सेवग, रमाकांत शर्मा, विजय महर्षि, जगदीश प्रसाद भांमू, सुरेश भादानी, किशोर मारू, तोलारामराम पुगलिया सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए। अस्पताल के तकनीकी विशेषज्ञ भंवरलाल सिसोदिया ने मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मशीन एआई टैक्नोलॉजी से संचालित है और इससे 40 प्रकार की रक्त संबंधी जांचे हो सकेगी। इस मशीन की सहायता से जांचों में संभावित मानवीय गलतियां भी नहीं होने की बात कही। उद्घाटन समारोह का संचालन संस्था के विजयराज सेवग ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण, मिलेगा आमजन को लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मशीन का लोकार्पण राजस्थान कर बोर्ड के पूर्व सदस्य हीरालाल पांडिया व मुख्य अतिथि तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजिज लोग लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुभ मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ उद्घाटन समारोह।